Agara News : आगरा मे महापुरुषों को उचित सम्मान देने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही उत्तर प्रदेश सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम मील का पत्थर साबित होने वाला है। इसी श्रृंखला में आगरा किला के समीप शाहजहां गार्डन का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। बताया जाता है कि विगत में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य को लिखित रूप से शाहजहां गार्डन का नाम बदलकर वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखने की मांग की थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शाहजहां गार्डन का नाम बदलने हेतु संस्तुति की थी। के पत्र का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को आवश्यक कार्यवाही हेतु लिखित रूप से निर्देशित किया है। शाहजहां गार्डन का नाम बदलने के इस प्रयास से एक बार फिर आगरा में हलचल मचने लगी है। इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री की मांग पर मुख्यमंत्री ने बिजलीघर मेट्रो स्टेशन का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि रानी अहिल्याबाई होलकर 18 वीं सदी की महान वीरांगना थी। धर्म परायण होने के साथ ही उन्होंने अपने शासन का काफी विस्तार किया था। अपने सेवा सेवा भाव के कार्यों के लिए वह काफी प्रसिद्ध थीं। मराठा साम्राज्य की रानी होने के साथ ही उन्हें महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक माना जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाल रही बेबी रानी मौर्य के इस कदम से अहिल्याबाई होलकर के अनुयायियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार